हैदरगढ़: पकौली विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर सफाईकर्मी को आग में धकेलने का गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पकौली प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर एक सफाईकर्मी को आग में धकेलने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार करीब 12 बजे लोनीकटरा थाने के बाहर प्रदर्शन किया। हुलासीखेड़ा निवासी सफाईकर्मी राजेश ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक अरविंद स्वरूप ने उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित और शोषित किया।