औरैया: संजय गेट पर शाम होते ही लगता है भीषण जाम, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल, आखिर क्यों नहीं मिल रही लोगों को जाम से निजात
शहर के संजय गेट क्षेत्र में शाम ढलते ही भीषण जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है। रोजाना लगने वाले लंबे जाम के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि लोगों को घंटों तक सड़क पर फंसे रहना पड़ता है। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता