गढ़वा: गढ़वा-पलामू में लू का कहर, पलामू में दो मौतों से दहशत; गढ़वा का पारा 44°C पार, अलर्ट जारी
Garhwa, Garhwa | May 23, 2026 गढ़वा समेत पूरे झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही तेज धूप और दिन चढ़ते ही लू जैसे हालात बन जा रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, जबकि बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम हो गई है।मौसम विभाग ने शनिवार को गढ़वा पलामु और चतरा में लू चलने की संभावना जताई है।