पटना ग्रामीण: राजद के स्थापना दिवस पर तेजस्वी का यूरोप टूर, मंत्री जमा खान ने उठाया सवाल
राजद रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रहा है लेकिन इस बड़े मौके पर भी राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव यूरोप टूर पर हैं। इसे लेकर रविवार दोपहर करीब 12 बजे जब बिहार सरकार के मंत्री जमा खान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हर बड़े मौके पर अपने देश में नहीं होते हैं। सदन की कार्रवाही के दौरान भी वो सदन से गायब रहते हैं।