जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
रविवार सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर के मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। बता दें कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं।