इटकी: इटकी में नए सीओ गिरेन्द्र टूटी ने संभाला कार्यभार, बोले - बिचौलियों पर लगेगा लगाम ।
Itki, Ranchi | Jun 19, 2026 इटकी के नए CO के रूप में गिरेन्द्र टूटी ने पदभार ग्रहण किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शॉल व बुके देकर उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही नए सीओ ने कहा कि अंचल में बिचौलिया संस्कृति पर पूरी तरह लगाम कसी जाएगी और आम जनता को पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। उनका मुख्य लक्ष्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।