गोरखपुर: लोकसभा चुनाव में जिले में आए हुए पैरामिलिट्री फोर्स का नेतृत्व करेंगे बीपीओ
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए जिले में आए हुए पैरामिलिट्री फोर्स का मार्गदर्शन जिले के बीपीओ को सोपा गया है। एसपी के निर्देश पर बीपीओ पैरामिलिट्री की एक कंपनी के साथ तैनात किए जाएंगे और यह फोर्स को मतदान स्थल उनके ठहरने की जगह वी लोकल स्तर पर आने जाने के लिए गाइड का काम करेंगे। ताकि बाहर से आए हुए पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को परेशानी ना हो।