गायघाट: गायघाट स्थित सीओ ऑफिस के बाहर प्रधान लिपिक का लगातार आमरण अनशन जारी, प्रधान लिपिक के स्वास्थ्य में हुई गिरावट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सीओ ऑफिस के बाहर प्रधान लिपिक का गुरुवार शाम 5 बजे तक लगातार आमरण अनशन जारी है। आमरण अनशन पर लगातार बैठे रहने के कारण अंचल प्रधान लिपिक राजीव भूषण का स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है। हालांकि समय समय पर सीएचसी के चिकित्सक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कर रहे हैं।