मीनापुर: झपहां से विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी हुआ गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के झपहां के समीप पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे में शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का पहचान सुधीर कुमार और गोलू कुमार बताया गया है। मौके से पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। गिरफ्तार दोनों आरोपित मीनापुर गांव के रहनेवाले हैं।