आंवला: आंवला में राय सती देवी मेले में उमड़ी भीड़, गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाए प्रसाद
Aonla, Bareilly | Jul 29, 2026 आंवला में बुधवार सुबह 11 बजे प्राचीन राय सती देवी मेले में भारी भीड़ उमड़ी। गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ी) के अवसर पर यह मेले की तीसरी और अंतिम जात थी, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने राय सती देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। बच्चों ने मेले में लगे झूलों का आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने मीना बाजार में खरीदारी की।