धमतरी: किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के धमतरी जिलाध्यक्ष घना राम साहू ने बताया कि उनकी मांग है कि किसानों को प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया, 2 बोरी डीएपी देना, नकली खाद-बीज व कालाबाजारी पर रोक। नैनो डीएपी-यूरिया की अनिवार्यता खत्म करना, गोबर खाद उपलब्ध कराना, बिजली बिल कम करना, स्मार्ट मीटर हटाना, वृद्धा पेंशन, समान शिक्षा, प्राइवेट स्कूल बंद कर सरकारी स्कूल खोलना, धान बोनस।