जबलपुर: परीक्षा परिणाम के बाद पुलिस अलर्ट, सुसाइड पॉइंट पर पहरा, पुलिस अधीक्षक ने कहा- निराश न हों
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार सुबह 11 बजे हाईस्कूल और हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी जहां खुश हैं तो असफल विद्यार्थी दुखी हैं। ऐसे में टीचर और परिवार उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि सरकार परीक्षा देने का दूसरा मौका भी दे रही है। उधर पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए तिलवारा घ