बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की प्रेस वार्ता, लूट कांड का किया खुलासा
बहराइच के पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार शाम को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मटेरा थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लूट कांड को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूट की रकम व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।