बडोनी: ग्राम पंडोखर के पास गाय से टकराकर बाइक चालक घायल, भांडेर अस्पताल में हुआ उपचार
Badoni, Datia | Sep 25, 2025 दतिया जिले के ग्राम पंडोखर के पास गुरुवार रात्रि में 09 बजे के आसपास एक बाइक चालक गाय से टकरा गया। जिससे बाइक चालक गिरकर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार सोफ़्ता निवासी बाइक चालक धर्मेंद्र प्रजापति उम्र 28 वर्ष ग्राम सालोन बी से अपनी दुकान से लौटकर घर वापिस जा रहा था। तभी हादसा हो गया।