शाहबाद: 24 साल बाद तपस्वीजी की बगीची में फिर विराजे नंदीश्वर महाराज
Shahbad, Baran | Aug 31, 2026 शाहाबाद में तपस्वीजी की बगीची में 24 साल पहले चोरी हुई नंदीश्वर महाराज की प्रतिमा की विधि-विधान से पुनर्स्थापना की गई। क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुए कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया तथा श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सवा लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।