गढ़वा: "कॉफ़ी विद एसडीएम" में गढ़वा के गोताखोरों संग हुई संवाद, उपकरण, प्रशिक्षण व सम्मान पर रहा जोर
Garhwa, Garhwa | Aug 13, 2025 गढ़वा सदर के एसडीएम संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफ़ी विद एसडीएम" बुधवार की सुबह करीब 11बजे क्षेत्र के 26 गोताखोरों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद किया। बैठक में नदियों व जलाशयों में आकस्मिक घटनाओं के बचाव, उपकरणों की कमी, प्रशिक्षण की जरूरत और मानदेय के विकल्पों पर चर्चा हुई। गोताखोरों ने लाइफ जैकेट, ऑक्सीजन किट व बेहतर जाल की मांग रखी।