ग्वालियर गिर्द: पडौसियों ने दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, दोस्तों पर मामला दर्ज
ग्वालियर के कोटावाला मोहल्ला में रहने वाली दलित नाबालिग लडकी ने पड़ोसी छम्मी सरदार और उसके दोस्त पर लोहामंडी इलाके में छेडखानी करने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। 15 साल की ये लडकी किसी काम से लोहा मंडी गई थी, तभी उसे छम्मी और उसका दोस्त मिल गया, दोनों ने लडकी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। लडकी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।