कुरडेग: कुरडेग प्रखंड मुख्यालय में बकरीद का पर्व अक़ीदत के साथ मनाया गया, नमाज में अमन चैन की दुआ मांगी गई
Kurdeg, Simdega | May 28, 2026 कुरडेग प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद एवं राजा मस्जिद में गुरुवार की सुबह 8:00 बजे बकरीद पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया ।सबसे पहले नए परिधान पहन कर सभी लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की जिसके बाद एक दूसरे से गले लगा कर बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं परंपरा के अनुसार लोगों ने अपने-अपने घरों में बकरे का कुर्बानी दी और देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई।