उधवा: कटहलबाड़ी मध्य विद्यालय से ताला तोड़कर बायोमेट्रिक टैब की चोरी
राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मध्य विद्यालय में बीते रविवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर बायोमेट्रिक टैब चोरी कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय के सचिव विनय कुमार मंडल ने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे राधानगर थाना में लिखित आवेदन दिया है।