आगरा: स्वामी धाम चौराहे पर चोरों ने 3 दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान और नकदी की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत बमरौली अहीर मार्ग पर स्वामी धाम चौराहा स्थित 3 दुकानों के चोरों ने ताले चटका दिए, जिसमें मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान, कॉस्मेटिक व हलवाई की दुकान पर चोरों ने उत्पाद मचाया और लाखों रुपए का सामान व नगदी लेकर चोर फरार हुए हैं, सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की पहचान में जुटी हुई है।