सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा पंचायत में रविवार को 2 बजे गोंड़ समुदाय के बेसरा कुल द्वारा पारंपरिक ‘ढेला पूजा’ संपन्न की गई। धरती माता व जल देवता की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा में निर्मल कुमार बेसरा सहित कई सदस्य शामिल हुए। परंपरा अनुसार बली दी गई और बाद में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।