खंडवा के दुुधी गांव के पास पायलट अतुल नागर को सड़क पर घायल युवक मिला। हाथ टूटा और खून बह रहा था। अतुल नागर ने तुरंत भोपाल कंट्रोल व डीएम को सूचना दी और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में पाया गया कि युवक पुलिया के नीचे गिरा था। यह जानकारी रविवार सुबह 10 बजे के लगभग मिली है।