बीकानेर: पीबीएम मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी
बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में आत्महत्या के मामले को लेकर मृतक के परिजन पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने धरनार्थियों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों को हल्की चोटें भी आईं। घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। उल्लेखनीय