हैदरनगर: हैदरनगर-मोहम्मदगंज में मेंटेनेंस के चलते 6 घंटे बिजली गुल, सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित
हैदरनगर और मोहम्मदगंज क्षेत्र में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 हजार केवीए लाइन में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते मोहम्मदगंज एवं हैदरनगर प्रखंड से जुड़े दोनों फीडरों की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत सहायक अभियंता (एईई) रामप्रसाद महतो ने सुबह 9 बजे बताया कि इस दौरान 33 हजार केवीए लाइन के तारों का मेंटेनेंस किया जाएगा।