पाटी: शा.उमावि बोकराटा की प्रभारी प्राचार्य को हटाने पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ किया विरोध
Pati, Barwani | Oct 8, 2025 पाटी विकास खंड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोकराटा की पूर्व प्रभारी प्राचार्य रजनी पड़ियार को सहायक आयुक्त जेएस डामोर ने स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रभारी प्राचार्य पद से हटाकर मूल संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौकी भेज दिया। शिक्षिका को प्रभारी प्राचार्य पद से हटाने पर कुछ स्कूली छात्र-छात्राएं,पालकगण व ABVP विरोध प्रदर्शन किया।