फरीदपुर: फरीदपुर के साहूकारा बाजार में ताजिया के दौरान बवाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फरीदपुर कस्बे के साहूकारा बाजार में रविवार तड़के ताजिया रखने के दौरान कुछ लोगों ने कपड़े की दुकान का स्लैब और शटर तोड़ने की कोशिश की। घटना CCTV में कैद हो गई। विरोध पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने अनस, मोबिना उर्फ छोटी, और नाजिम को पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी व धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।