बल्दीराय: चंदौर जंगल में लगी भीषण आग, लाखों की वन संपदा जली, सैकड़ों जानवरों की मौत; सांई आश्रम भी चपेट में आया
धनपतगंज के चंदौर जंगल में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग से लाखों की कीमती वन संपदा नष्ट हो गई। कई जंगली जीव-जंतुओं की मौत हो गई। आग सुबह 8 बजे चंदौर आश्रम के पास लगी। इसमें सैकड़ों नीम, सागौन और बबूल के पेड़ झुलस गए। जमीन के नीचे बिल बनाकर रहने वाले सेही, खरगोश, सियार और लोखड़ी जैसे जानवर आग की चपेट में आ गए। जंगली झाड़ियों में रहने वाले मोर, बुलबुल, तीतर,