बुलंदशहर: गुलावठी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकली 101 फिट लम्बे तिरंगे की भव्य यात्रा
बुलंदशहर के गुलावठी में आज देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में 101 फिट लंबे तिरंगे की भव्य यात्रा निकाली गई है। भव्य तिरंगा यात्रा नगर के प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर के प्रांगण से शुरू हुई और नगर के विभिन्न वर्गों से होती हुई श्री रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है