बयाना: बयाना में दिनेश जगा हत्याकांड के 11 दोषियों को उम्रकैद, दिवाली की रात घर में घुसकर किया था हत्या
बयाना के महादेव गली इलाके में 12 साल पहले दिवाली की रात हुए बहुचर्चित दिनेश जगा हत्याकांड में सभी 11 आरोपियों को दोषी करार किया गया है। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय क्रम संख्या एक ने सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसले के बाद सभी दोषियों को जेल भेजने के आदेश दिए गए।