रामगढ़: बाघी गांव के धोबी टोला में तीन बकरियों को जहर देकर मारा, हत्या का आरोप
Ramgarh, Palamu | May 17, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव के धोबी टोला में पीपल के पास रविवार शाम 5 बजे घर के पास चर रही तीन बकरियों की एक एक कर मौत हो गई। जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। बकरियों के मुंह से झाग आ रहा था और जहर का स्मेल भी महसूस किया जा रहा है। मवेशी पालक राजू साव ने रात 8 बजे बताया कि इस घटना से उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है।