बालोद: बालोद की कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने डीजल वाहन छोड़कर इलेक्ट्रिक कार से दौरे किए, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल
Balod, Balod | Jun 14, 2026 पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने शासकीय कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग शुरू किया है। वे अब अपने प्रशासनिक दौरे और अन्य शासकीय कार्यों में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी वाहन का उपयोग कर रही हैं।