गोविंदगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव हनुमान यादव के खेत में मिला, जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही थानाधिकारी विनोद सांखला पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।