तुरकौलिया: माधोपुर तनसरिया से पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
माधोपुर तनसरिया से पुलिस पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर शनिवार 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पति उसी गांव का इरशाद आलम है। जिस पर उसकी पत्नी गुलिशता खातुन के हत्या का आरोप है। गुलिशता कि इरशाद से छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। मायके वालों ने ससुराल के सास,श्वसुर सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।