जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर लाखों रुपए का सामान साफ कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने जसवंतगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चोरों ने ₹800000 के जेवरात एवं 15000 नगद रुपए चोरी कर लिए।