नागौद: सतना जिले में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, एसडीओपी कार्यालय नागौद का किया घेराव
Nagod, Satna | May 20, 2026 सतना जिले के नागौद क्षेत्र में यूथ कांग्रेस द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष वरुण गूजर डिकल की अंगुआई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नागौद एसडीओपी कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिंहपुर थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया हैं।