झाझा: झोपारानी मंदिर में आयोजित मेले में बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Jhajha, Jamui | Jan 15, 2025 जमुई जिला के झाझा एवं लक्ष्मीपुर तथा बांका जिला के बेलहर प्रखंड के सीमा पर स्थित आस्था का केंद्र झोपरानी मन्दिर में बुधवार को भव्य मेला का आयोजन मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लगाया गया। मंदिर परिसर से सटे कुंड में भी बुधवार को बड़ी संख्या में देर दोपहर करीबन 2 बजे तक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर गंगा की छोटी बहन माने जाने वाली मां झोपरानी की पूजा अर्चना किया।