सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के इंडोर स्टेडियम में आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम में युवाओं ने अपने विचार, अनुभव और “सपनों का भारत” की परिकल्पना साझा की।
इस अवसर पर आईटीआई की छात्रा ऋतु ध्रुव ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की। उनके विचारों में युवाओं की आकांक्षाओं, आत्मविश्वास और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की झलक दिखाई दी।
युवा शक्ति के सपनों और संकल्पों से ही विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
#युवा_उड़ान2026 #सेवा_संकल्प_अभियान #सपनों_का_भारत #युवा_शक्ति #Gariyaband