बहराइच: स्टीलगंज तालाब के पास प्रेशर कुकर फटने से युवक घायल, हालत गंभीर, किया गया लखनऊ रेफर
स्टीलगंज तालाब के पास चाट भंडार में मटर उबालते समय प्रेशर कुकर फट गया। जिसके चलते युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख घायल का प्राथमिक इलाज कर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक द्वारा गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर आया था इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।