बहराइच: गौरीशंकरपुरवा में सरिया सीधा करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी शंकरपुरवा में सरिया सीधा करते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से टच कर गया। जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। गुरुवार को नवाबगंज पुलिस ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।