बहराइच: चिलवरिया के पास बाइक सवार को टैंकर ने मारी ठोकर, हादसे में दो लोग हुए घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच गोंडा मार्ग के चिलवरिया के पास बाइक सवार को टैंकर ने ठोकर मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। गुरुवार को जानकारी देते परिजनों ने बताया की बाइक सवार बहराइच किसी काम से जा रहे थे। तभी टैंकर ने ठोकर मारी। जिससे दो लोग घायल हो गए हैं।