बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ के पास गुरुवार शाम लखनऊ की ओर जा रही बस ने विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके चलते दरगाह थाने के सालारगंज निवासी मुज्जमिल, नगर कोतवाली के चांदपुरा निवासी मुफीद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस जाच में जुटी।