खरसिया: 16 साल से बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का सब्र टूटा, कीचड़ में बैठकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
खरसिया ब्लॉक में भालूनारा से राबर्टसन तक बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। ग्रामीण बारिश और कीचड़ के बीच आंदोलन कर रहे हैं। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने आंदोलन को समर्थन देते हुए जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई है।