चौरीचौरा: सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल, किया गया एम्स रेफर
गोरखपुर से स्कूटी से गौरी बाजार स्थित विद्यालय पढ़ाने जा रहे शिक्षक नरेंद्र भारती मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिओ पेट्रोल पंप चौरीचौरा के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को एम्बुलेंस से भिजवाया।