हुज़ूर: भोपाल बीजेपी कार्यालय में गांव चलो अभियान की बैठक हुई शुरू
Huzur, Bhopal | Jan 25, 2024 लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी गांव चलो अभियान शुरू करने जा रही है | इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर भाजपा के तमाम नेता और पदाधिकारी गांव में 24 घंटे का वक्त गुजरेंगे,एक रात वहां रुकेंगे और लोगों से मिलकर संवाद करेंगे | इसी को लेकर आज भाजपा कार्यालय में बैठक की जा रही है|