हुज़ूर: भोपाल में व्यापारी को एक करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jan 25, 2024 भोपाल में हनुमानगंज पुलिस ने कागज कारोबारी को एक करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाने वाले गुजरात की दंपति और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कारोबारी से माल खरीदने के बाद अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए थे।