बालोद: जामडी पाटेश्वर धाम विवाद और छात्रवृत्ति घोटाले के विरोध में 1 जून को होगा कलेक्ट्रेट का घेराव
Balod, Balod | May 29, 2026 सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव अब 1 जून को किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले यह प्रदर्शन 28 मई को होना था, लेकिन शासकीय अवकाश घोषित होने के कारण कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाई गई है।