गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा हुआ शव उसके घर से बरामद किया गया है। पड़ोसियों द्वारा दुर्गंध की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान गजानंद जायसवाल (55) पुत्र हनुमान जायसवाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भगवानपुर के निवासी थे।