बोध गया: एशियाई इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे महाबोधि मंदिर, बौद्ध विरासत से हुए रूबरू, गर्भ गृह में की विशेष पूजा
Bodh Gaya, Gaya | Apr 20, 2026 महाबोधि मंदिर में एशिया के 22 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान भूटान, जापान, नेपाल, थाईलैंड समेत कई देशों के प्रतिनिधियों का बीटीएमसी के द्वारा स्वागत किया गया। दौरे के दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने महाबोधि मंदिर परिसर का भ्रमण किया, गर्भगृह और पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे प्रार्थना की।