गुरुवार को बोरियो प्रखंड कार्यालय में डिजिटल पंचायत योजना के तहत कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रखंड विकास पदाधिकारी के अवकाश में रहने के कारण मांग पत्र आंचल लिपिक को दिया गया, जिसमें बताया गया कि मांग पूरा नहीं होने तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।