मुगलसराय: पचफेड़वा के पास हाईवे पर पुलिस ने चोरी के 6 मोबाइलों के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने बुधवार शाम चोरी के छः मोबाइलों के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध होने पर पचफेड़वा के पास हाईवे पर चोरी के मोबाइलों के साथ चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया चोर पंचम गौड़ उम्र करीब 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 मुगलचक थाना अलीनगर बताया जा रहा है।